नवगछिया : कुछ असामाजिक तत्व फसल लूटने की नीयत से बिहपुर अंचल क्षेत्र अंतर्गत कोसी दियारा में हाल के दिनों में किसानों को डराने का दुस्साहस कर रहे थे। इसको लेकर चार दिन पूर्व झंडापुर, दयालपुर, औलियाबाद, जयरामपुर, तेलघी, कठेला, रामगढ़ और तुलसीपुर समेत अन्य कई गांवों के किसान क्षेत्रीय विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेंद्र से मिले थे।

विधायक शुक्रवार को अपराह्न समय में पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं और नदी थानाध्यक्ष के साथ किसानों से मिलने कोसी दियारा पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी की हिम्मत नहीं कि मेरे रहते किसानों की मेहनत पर हाथ डाल सके।

किसानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इधर प्रो. गौतम, ई. कुमार गौरव आदि ने बताया कि विधायक ने मौके से नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार से बातचीत कर दियारा में स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने का अनुरोध किया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....