नवगछिया : चूल्हे की चिंगारी से रंगरा के बिंदटोली में शनिवार को आग लग गई। इस घटना में बिंदटोली में 50 लोगों के घर सहित उसमें रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ितों की मानें तो इस घटना में लाखों की संपित्त का नुकसान हुआ है।

रंगरा के बिंदटोली में लपटें दे ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रशासन को सूचना दी। सूचना देने के करीब 45 मिनट बाद नवगछिया से दो फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। लेकिन तब तक आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया था। फायर ब्रिगेड की टीमों ने ग्रामीणों के सहयोग मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर विधायक गोपाल मंडल बिंदटोली पहुंचे और पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।

उन्होंने नवगछिया एसडीओ और रंगरा सीओ को पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री मुहैया कराने को कहा। विधायक ने कहा कि स्थानीय प्रशासन से पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इससे पहले सीओ आशीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और पीड़ितों की सूची तैयार की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को जल्द राहत सामग्री दी जाएगी। पिछले वर्ष भी इसी पंचायत के उसेरहिया गांव में आग से 100 घर जल गए थे।

रंगराः रंजीत महतो, योगेंद्र ठाकुर, सेवक पासवान, कंतलाल पासवान, सुवल महतो, मो. मुस्लिम, आदर्श ठाकुर, अभिमन्यु ठाकुर, चंद्र किशोर गुप्ता, राकेश महतो, विक्रम महतो, तारा देवी, अजय गुप्ता, मणिकांत गुप्ता, सुनील पासवान, महेंद्र महतो, अरविंद महतो, पवन महतो, संजीत महतो, होरी महतो, दिलो महतो सहित आदि

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....