नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र की फोर लेन सड़क इन दिनों बाइक स्टंटबाजों का नया ठिकाना बनती जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पुलिस की सतर्कता और ट्रैफिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो नवगछिया से मधेपुरा के भटगामा को जोड़ने वाली सड़क का है, जहां कदवा गांव के पास कुछ युवक तेज रफ्तार में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो Instagram आईडी sanni_rider_01 से पोस्ट किया गया है। इसमें युवक खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाइक को एक पहिए पर दौड़ाते दिख रहे हैं। हैरत की बात यह है कि उसी समय सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता था।


आए दिन होते हैं हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फोर लेन पर पहले भी कई गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के कारण आम राहगीरों की जान लगातार जोखिम में पड़ रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शाम ढलते ही कुछ युवक सड़क को “स्टंट ट्रैक” बना देते हैं, लेकिन न तो नियमित पुलिस गश्ती होती है और न ही स्पीड कंट्रोल की कोई ठोस व्यवस्था दिखती है।


प्रशासन से सख्त कदम की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि:

  • कदवा गांव के पास नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए

  • स्पीड मॉनिटरिंग कैमरे लगाए जाएं

  • स्टंटबाजों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो

लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह फोर लेन सड़क युवाओं के लिए रोमांच का मैदान और आम जनता के लिए मौत का रास्ता बन जाएगी।


पुलिस का बयान

इस मामले में नवगछिया ट्रैफिक थाना अध्यक्ष सुजीत वारसी ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। संबंधित युवक और वाहन की पहचान कर ली गई है तथा विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि सड़क पर स्टंट करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *