खरीक : संगीन मामले में लंबे समय से फरार आरोपी के घर मंगलवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने खरीक थाने की पुलिस अंभो गांव पहुंची। पुलिस ने जैसे ही घर में कार्रवाई शुरू की, आरोपी जर्वन कुमार ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।

खरीक थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी ने बताया कि कोर्ट से आदेश मिलने के बाद आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए पुलिस बल के साथ गए थे।

पुलिस टीम ने जैसे ही आरोपी का घर तोड़ना शुरू किया कि इसी बीच उसने सरेंडर कर दिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....