पुलिस जिला नवगछिया के दियारा इलाकों में एक बार फिर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। इससे दियारा के किसान चिंतित हैं। उन्हें फसल लूट और रंगदारी का भय सता रहा है। मंगलवार को नवगछिया नदी थाना क्षेत्र के टेकना बहियार में पुलिस पिकेट से महज 100 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने झंडापुर के युवक की हत्या कर कोसी दियारा में दहशत फैला दिया है। इस घटना के बाद दियारा में रहकर खेती करने वाले किसान खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

बताया जाता है कि अपराधियों ने इस घटना को दियारा में वर्चस्व जमाने के लिए अंजाम दिया है। दरअसल, जब से कोसी दियारा में पुलिस की एक्टीविटी बढ़ी है, तब से दियारा के अपराधी बौखला गए हैं। दियारा के अपराधियों की काली कमाई पर ब्रेक लग गया है। किसानों का कहना है कि पुलिस दियारा में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए, ताकि हमें खेती करने में आसानी हो।

खरीक के कोसी से लेकर गंगा दियारा में बड़े पैमाने पर कलाय, मक्का, गेहूं और सब्जियों की खेती होती है। जिस पर के अपराधियों की नजर रहती है। फसल तैयार होने के कुछ दिन पूर्व से ही अपराधी किसानों से रंगदारी मांगने लगते हैं। इसी काली कमाई से अपराधी अपने गिरोह को मजबूत करने के लिए हथियार खरीदते हैं। अगर पुलिस एक्टिव होती है कि अपराधी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे बैठते हैं। इलाके के किसानों ने नवगछिया एसपी से दियारा में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *