नवगछिया। बीमा क्षेत्र के माध्यम से कई दशकों तक खास एवं आम जनों को जोड़कर समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी श्री आत्माराम चौधरी के निधन से नवगछिया सहित पूरे भागलपुर जिले में शोक की लहर व्याप्त है।

Whatsapp group Join

उनके निधन की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में आमजन एवं शहर के गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय तीनतंगा घाट पर संपन्न हुआ, जहाँ आसपास के गाँवों से भी बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने उपस्थित रहे।

श्री चौधरी भगवान महादेव के परम भक्त थे तथा सात भाइयों में सबसे बड़े होने के कारण परिवार के अभिभावक एवं मार्गदर्शक की भूमिका निभाते रहे। उनके विस्तृत परिवार में कई सदस्य उच्च पदों पर आसीन हैं—कोई बिहार के प्रशासनिक सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा रहा है तो कोई बड़े व्यापार से जुड़ा है—सभी समाज के प्रति समर्पित हैं।

उन्होंने अपने पाँचों बच्चों को उच्च संस्कार एवं जीवन मूल्यों से जोड़कर एक आदर्श पारिवारिक परंपरा स्थापित की। उनका सरल, सादगीपूर्ण एवं अनुशासित जीवन समाज में प्रेरणा का स्रोत रहा।

वे सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहकर अभिभावक की तरह समाज को मार्गदर्शन देते रहे। उनके निधन को परिवारजनों एवं समाज के लोगों ने अपूरणीय क्षति बताया है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *