जल संसाधन विभाग के साथ किया स्थल निरीक्षण, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Whatsapp group Join

नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को कोसी नदी में हो रहे कटाव की सूचना मिलते ही उन्होंने त्वरित पहल की। इसके तहत वे नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत नवगछिया प्रखंड की पुनमा प्रतापनगर पंचायत के ग्राम कोरच्चका पहुंचे, जहां कोसी नदी के तेज कटाव से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विधायक बुलो मंडल जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ कटाव प्रभावित स्थल पर पहुंचे और स्थिति का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटाव की गंभीरता को समझते हुए अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।

ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कटाव से जुड़ी समस्याएं रखते हुए त्वरित और स्थायी समाधान की मांग की। इस पर विधायक ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कटावरोधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में अविलंब आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र राहत मिल सके और संभावित खतरे को टाला जा सके।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *