नवगछिया : खरीक और नवगछिया रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी निवासी दिनेश कु मार झा के पुत्र रविकांत कुमार (उम्र 30) की मौत हो गई।
नवगछिया थानाध्यक्ष ने बताया कि खरीक स्टेशन से पूरब रेलवे लाइन के पास पोल संख्या 58-29 अप लाइन पर रविकांत कुमार झा का शव बरामद हुआ।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि रविकांत मानसिक रूप से परेशान था। चार दिन पूर्व उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। इलाज के दौरान वह वहां से भाग गया था। शुक्रवार की सुबह वह घर से बिना किसी को बताए निकल गया था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

