बिहपुर : खरीक प्रखंड के सिहकुंड गांव में कोसी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण जिलेबिया मोड़ से दिलीप राय के घर तक के तकरीबन 300 मीटर के दायरे में भीषण कटाव हो रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Total Downloads: 78
सिंहकुंड तट पर बसे ग्रामीण दिलीप राय, नंदन राय, बबन राय आदि ग्रामीणों के घर से महज दस मीटर की दूरी पर कटाव हो रहा है। पचास से अधिक घर कटाव के मुहाने पर हैं। समाजसेवी सुबोध यादव, मिरहाज आलम, मोहन मंडल ने बताया कि कटाव निरोधी कार्य पूरब दिशा में हो रहा है। जबकि कटाव पश्चिम में तेज हो रहा है।
कटाव निरोधी कार्य दोयम दर्जे का हो रहा है। जिससे ग्रामीण आक्रोशित है। कटाव पीड़ित किसानों ने सरकार और आपदा विभाग से अविलम्ब फ्लडफाइटिंग का कार्य शुरू करने की मांग की है। इस बाबत खरीक सीओ निशांत कुमार ने बताया कि कटाव का मुआयना कर कटाव रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

