नवगछिया : खरीक थाना के अपर थानाध्यक्ष मो. नसीम अंसारी का वेतन बंद करने का मामला सामने आया है। उन पर खरीक थाना के कांड संख्या 61/24, 115/24, 158/24, 160/24 और 131/25 का निष्पादन होने के बावजूद आरोप-पत्र समर्पित नहीं करने का आरोप है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 324
इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष ने नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में आरोप-पत्र समर्पित कर कार्यालय में छायाप्रति जमा की जा चुकी है।
फिर भी उनका वेतन बंद है, जिसके कारण वह अपने बच्चों की स्कूल फीस और बुजुर्ग पिता का इलाज नहीं करवा पा रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
