नवगछिया : खरीक 15 साल से संचालित खरीक पीएचसी को तेलघी स्थित सीएचसी में मर्ज कर दिया गया है। पीएचसी की सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो गई हैं। इससे इलाके के लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि यह बिहपुर विधायक ईं. कुमार शैलेंद्र ने निजी स्वार्थ के लिए अपने गांव में पूर्व से संचालित अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही सीएचसी का भवन बनवाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को वहां मर्ज करा दिया।
Total Downloads: 167
हालांकि, इस आरोप को विधायक ने खारिज करते हुए कहा कि पीएचसी परिसर में मानक के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन बनाने के लिए पर्याप्त जमीन नहीं थी। अब विधायक ने रविवार को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को पत्र लिखकर पीएचसी की सभी सुविधाएं पूर्ववत बहाल रखने की मांग की है।
इसमें कहा गया है कि पीएचसी को सीएचसी में मर्ज करने से के बाद पीएचसी को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। लेकिन प्रखंड के कई गांव की दूरी तेलघी से अधिक रहने के कारण लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। इसलिए, खरीक पीएचसी में 6 बेड की सुविधा समेत अन्य सभी स्वास्थ्य सेवा पूर्व की तरह बहाल की जाए।

