नवगछिया : व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के विरोध में सोमवार को बाजार की दुकानें बंद रहेंगी। मौके पर पहुंचे लोजपा नेता सुरेश भगत ने कहा कि घटना बहुत ही निंदनीय है। बाजार में इस तरह से व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर देना पुलिस पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पुलिस इस मामले खुलासा करे और इसमें शामिल पर अपराधियों को गिरफ्तार करे।
Total Downloads: 206
वहीं लोगो ने कि कहा कि अपराधियों को जल्द पुलिस गिरफ्तार करे। साथ ही बाजार में गश्ती बढ़ाए। भाजपा नेता कुणाल गुप्ता ने कहा कि विनय गुप्ता का किसी से कोई विवाद नहीं था।
अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी जो बहुत ही निंदनीय है। वार्ड के दीपक भगत ने कहा कि विनय की हत्या के बाद उनके छोटे-छोटे बच्चों को कौन दिखेग। पुलिस की लापरवाही से इस तरह की घटना हुई है।

