नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार पंचायत के रतनगंज तिरासी निवासी रुक्मिणी देवी के यूको बैंक के बचत खाता से ₹10000 अवैध रूप से निकासी करने का आरोप लगाते हुए आज्ञात पर गोपालपुर थाने में मामला दर्ज करवाया था। रुक्मिणी देवी ने बताया कि मैंने 10 हजार रुपये ग्राहक सेवा केन्द्र से निकासी की थी। परन्तु खाते से बीस हजार रुपये की निकासी कर ली गई। जिस कारण दस हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला दर्ज करवाया गया।

गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी के तहत मामला दर्ज किया गया। मिली जानकारी को अनुसार आईटी एक्ट के मामले की जांच नवगछिया के सर्किल इंसपेक्टर मारकंडेय सिंह यूको बैंक की गोपालपुर शाखा पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर बैंक प्रबंधन से मामले की जानकारी ली।

बैंक के अधिकारियों का कहना है कि ग्राहक सेवा केन्द्र से रुक्मिणी देवी के खाते से दस हजार रुपये की निकासी की जानकारी मिल रही है। परन्तु रुक्मिणी देवी बीस हजार रुपये की निकासी का आरोप लगा रही हैं। मालूम हो की इन दोनों कुकुरमुत्ते की तरह गली कूचे में विभिन्न बैंकों के ग्राहक सेवा केन्द्रों से गाँव की भोली -भाली जनता की गाढी कमाई की अवैध निकासी किये जाने के मामले आ रहे है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *