नारायणपुर। नारायणपुर में गंगा कटाव से विस्थापित हुए लोगों ने रविवार को बीएमसी मकतब परिसर में बैठक आयोजित कर सरकार से पुनर्वास के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। बैठक में बड़ी संख्या में विस्थापित परिवारों के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में उपस्थित मु. शमशाद अली, साजदा खातून, चंद्रकला देवी, नीतू देवी, मु. औरंगजेब, जमीला खातून, शहनाज खातून, मेहरूनिशा खातून, जियाउल हक, खुशबू देवी, इब्राहिम अली और शीतला खातून ने बताया कि भारत सरकार द्वारा रेलवे की जमीन पर बसे विस्थापितों को हटाया जा रहा है और इन स्थानों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है, जबकि विस्थापित परिवारों को अब तक पुनर्वास के लिए कोई वैकल्पिक जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है।

विस्थापितों ने कहा कि वे पिछले 15 वर्षों से विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। उनका कहना है कि बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करना अन्यायपूर्ण है।

बैठक के माध्यम से विस्थापितों ने बिहार सरकार से मांग की कि अतिक्रमण हटाने से पहले उन्हें रहने के लिए उपयुक्त जमीन और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए, ताकि विस्थापित परिवारों को दोबारा बेघर होने से बचाया जा सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *