नवगछिया : गंगा के जलस्तर में पिछले एक सप्ताह से लगातार वृद्धि के बाद फिर से बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। इससे नवगछिया अनुमंडल के गंगा-कोसी नदी के समीप रह रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आमलोगों को दोबारा ऊंचे स्थान पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी बढ़ जाने से यहां पर जल संसाधन विभाग के द्वारा हाई अलर्ट किया गया है। गंगा के जलस्तर में सात सेंटीमीटर की वृद्धि पिछले 24 घंटे में हुई है। इस्माईलपुर से बिंदटोली तटबंध के बीच नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद तटबंध पर काफी दबाव बना हुआ है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 565

स्पर संख्या छह एन से लेकर के स्पर संख्या नौ तक के बीच में कई जगहों पर नदी उल्टी बह रही है। कैंप कर रहे हैं मुख्य अभियंता ने बताया कि हमलोग यहां पर निगरानी बनाए हुए हैं। संवेदक को 24 घंटे के लिए तैयार रखा गया है।

अतिरिक्त कनीय अभियंता को अलग-अलग स्थान पर एवं ग्रामीण सुरक्षा बल को रखा गया है। हमलोगों ने स्टॉक में एनसी मेगा एवं जिओ बैग भी भरवा कर रख रखे हैं, उन्होंने बताया कि नदी का जलस्तर पटना-इलाहाबाद में घटने लगा है। एक-दो दिन में यहां पर भी राहत मिल सकता है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....