नवगछिया । इस्माईलपुर थाना अंतर्गत पूर्वी भिट्ठा पंचायत के 519 चौधरी बासा गांव के दिनेश मंडल का सात वर्षीय नाती विक्की कुमार गंगा में स्नान के दौरान डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर लोग गंगा घाट पर पहुंचकर बच्चों को खोजने में लग गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चों के शव को निकाला गया। इसकी जानकारी तत्काल वार्ड पार्षद राहुल कुमार ने इस्माईलपुर पुलिस को दी।

दिनेश मंडल की मां का निधन हो गया था। उसी के श्राद्ध में मृतक विक्की कुमार अपने घर खगड़िया जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के तेलिया बथान गांव से आया था। सोमवार को मृतक की मां नूतन देवी अपने दोनों पुत्र के साथ गंगा स्नान करने गई हुई थी। बड़ा पुत्र स्नान कर घर वापस आ गया।

लेकिन छोटा पुत्र विक्की गहरे पानी में चला गया और डूब गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मां नूतन देवी, नानी नाना सहित अन्य लोगों का रो-रोकर हाल बुरा था। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। इस्माईलपुर थाना अध्यक्ष एजाज रिजवी ने बताया कि डूबने से बालक की मौत हुई है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *