नवगछिया। भागलपुर से नवगछिया आते समय बुधवार सुबह एनएच-31 पर अजीत शर्मा पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा हो गया। अर्जुन कॉलेज के दो स्टाफ—टीपू और अमित कुमार—मोटरसाइकिल से कॉलेज जा रहे थे,
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 167
तभी अचानक हाईवे पर एक गाय दौड़कर सामने आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों कर्मचारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल टीपू (पिता जयेंद्र ठाकुर, घर उर्दू बाजार) और अमित कुमार (पिता बलराम ठाकुर, घर भीखनपुर) को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
