भवानीपुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 भगवान पेट्रोल पंप के पास बुधवार को लगभग 11:15 बजे खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर निवासी प्रकाश सिंह के पुत्र संजीत सावन उर्फ रुपेश सिंह 22 वर्ष की मौत ओवरलोडिंग गिट्टी से लदा अनियंत्रित ट्रक पलटने से उसके नीचे दबने से हो गई। जबकि उसका चाचा मनोज सिंह गंभीर रूप से घायल है। घायल मनोज सिंह का इलाज पीएचसी नारायणपुर में चल रहा है। दुर्घटना के समय युवक संजीत सावन अपने चाचा मनोज सिंह के साथ सर्विस रोड से साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक पलट गया।

ट्रक के पलटने के बाद साइकिल सहित संजीत सावन ट्रक के नीचे दब गया और मनोज सिंह बाहर फेंका गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने घायल मनोज को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे संजीत सावन के शव को एनएच आई के ई. अंबुज यादव के सहयोग से किरान व दो जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे दबे छात्र को दो घंटे बाद काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 को जामकर हंगामा किया और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे।

जाम की सूचना पर पहुंचे बिहपुर सर्किल इंन्सपेक्टर आक्रोशित ग्रामीण व परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण तत्काल मुआवजे का चेक देने की मांग पर अडिग रहे। वार्ता के बाद चार लाख रुपये की मुआवजा राशि व पारिवारिक लाभ बीस हजार रुपए के साथ-साथ कंबीर अंत्योष्टि के तहत छ: हजार रुपये के आश्वासन के बाद चार घंटे बाद जाम हटा। इसके बाद सुचारू रूप से यातायात की सुविधा बहाल हुई। शव को कब्जे में लेकर भवानीपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा।

दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था युवक

पुर्व मुखिया पृथ्वी चंन्द्र सिंह ने बताया कि मृतक युवक जेपी कॉलेज नारायणपुर से बीए उतीर्ण कर कंपीटशन की तैयारी के साथ-साथ गो सेवा कर मधुरापुर बाजार में दुकानदार के यहां दूध बेचकर परिवार का भरणपोषण करता था। तकादा करने के लिए साइकिल से मधुरापुर बाजार जा रहा था कि रास्ते में एनएच पर युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। चाचा गड्ढे में फेंका कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एनएच जाम की सुचना पर पसराहा थानाध्यक्ष प्रियरंजन कुमार, बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, झंडापुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार व भवानीपुर के थानाध्यक्ष नीरज कुमार डीएपी एवं होमगार्ड जवान के साथ बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर एसएन चौहान ने घटनास्थल पर पहुंच मुखिया प्रतिनिधि पवन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि प्रितम मिश्रा, समाजसेवी अजीत सिंह कुशवाहा के प्रयास से परिजनों को सीओ से वार्ता हुई।

शव को देखते ही बदहवास हो गए परिजन
दूसरी ओर घटनास्थल पर परिजन पिता प्रकाश सिंह, चाचा अखिलेश सिंह, लड्डू सिंह मां अनिता देवी, बहन खुशबू, रिंकू, रुपम भाई अमन, निवेश सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल थे। जो शव को देखते ही बदहवास हो गए। ग्रामीण बजरंग मंडल व सुशांत कुमार परिजनों को सांत्वनां दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *