नवगछिया के गोपालपुर और रंगरा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है। गंगा और कोसी के जलस्तर में पिछले तीन दिनों से कमी आना शुरू हुआ है, लेकिन दोनों नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

उम्मीद है कि मंगलवार तक जलस्तर खतरे के निशान के नीचे आ सकता है। गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर घटा है और इसी रफ्तार से कोसी का जलस्तर भी घटता जा रहा है।

कुछ क्षेत्रों से बाढ़ का पानी कम होने लगा है, जिससे वीरनगर, बुद्धूचक, गोपालपुर और रंगरा जैसे गांवों में लोग राहत की सांस ले रहे हैं। लेकिन घरों से पानी निकलने में अभी भी चार-पांच दिन लग सकते हैं।

जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि वे गंगा के जलस्तर पर निगरानी रख रहे हैं और 30 अक्टूबर तक बाढ़ कैलेंडर के तहत टीम तटबंध पर बनी रहेगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *