अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को एसडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती मौजूद थे। बैठक में अनुमंडल के सभी अंचल के सीओ व सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में एसडीओ मुकेश कुमार ने अंचल वार एवं थाना वार भूमि विवाद के मामलों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि खरीक एवं नदी थाना अंतर्गत कुल 35 भूमि विवाद के मामले में 25 मामलों का निष्पादन किया गया है। सात मामले लंबित है। इस्माइलपुर अंचल अंतर्गत 77 मामले में से 71 मामले का निष्पादन किया गया है। छह मामले लंबित है। नारायणपुर अंचल अंतर्गत कुल 42 मामले में से 34 मामले का निष्पादन किया गया है। यहां आठ मामले लंबित हैं।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

बिहपुर एवं झंडापुर थाना अंतर्गत कुल 47 मामले में से 46 मामले का निष्पादन किया गया है। एक मामला लंबित है। गोपालपुर थाना अंतर्गत कुल 41 में से 36 मामले का निष्पादन किया गया है। पांच मामले यहां लंबित हैं। नवगछिया, परबत्ता, ढोलबज्जा एवं कदवा ओपी अंतर्गत कुल 90 मामले में से 74 मामले का निष्पादन किया गया है। इन चारों थाना में कुल 16 मामले लंबित हैं। रंगरा अंतर्गत कुल 49 मामले में से 39 मामलों का निष्पादन किया।गया है। यहां दस मामले लंबित है। इसी प्रकार सर्वाधिक मामला नवगछिया अंचल, रंगरा ओपी, गोपालपुर, नारायणपुर एवं खरीक में पाया गया। इस संबंध में एसडीओ ने अंचल अधिकारियों को लंबित मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।

प्राप्त आवेदन पर स्थल निरीक्षण कर थानाध्यक्ष व सीओ मामले का करें निष्पादन

बैठक में एसडीओ ने कहा कि सभी अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष प्रत्येक शनिवार को बैठक कर प्राप्त आवेदन पर स्थल का निरीक्षण कर मामले का निष्पादन करेंगे। जो मामला अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष स्तर से निष्पादित नहीं होगा उसे अनुमंडल स्तर की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सूचित करेंगे। ताकि उक्त मामले का निष्पादन हो सके।

खरीक व गोपालपुर अंचल में लंबित हैं दाखिल खारिज सर्वाधिक मामले

बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी अंचल के दाखिल खारिज से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि दाखिल खारिज के खरीक एवं गोपालपुर अंचल में सर्वाधिक मामला लंबित पाया गया। इस संबंध में एसडीओ ने अंचल अधिकारी को प्राप्त दाखिल खारिज के आवेदनों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया।

एसपी कार्यालय व आवास के लिए भूमि चिह्नित कर भेजें प्रस्ताव

बैठक में एसडीओ ने नवगछिया अंचल अधिकारी को नवगछिया एसपी आवास एवं कार्यालय के लिए भूमि चिन्हित करने का भी निर्देश दिया है। एसडीओ ने कहा कि नवगछिया एसपी कार्यालय एवं आवास का भूमि चिन्हित कर अविलंब प्रस्ताव उपलब्ध कराएंगे। इस दौरान उन्होंने कदवा ओपी थाना के लिए भी भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश नवगछिया सीओ को दिया है।

सरकारी जमीन को कराएं अतिक्रमण मुक्त : एसडीओ ने कहा कि अतिक्रमण वाद एवं भूमि विवाद जैसे मामलों में रास्ते से संबंधित यदि गंभीर प्रकृति का हो तो उसे संज्ञान में लेते हुए उसका समाधान अविलंब करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जहां भी सरकारी जमीन पर लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है। वैसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, जो मामला न्यायालय में विचाराधीन है वैसे मामलों में विधि व्यवस्था के संधारण की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet