नवगछिया | गोपालपुर गांव में बाढ़ में एक किशोरी डूब गई। पार्वती कुमारी (13) इसी गांव के निवासी गोपाल सिंह की बेटी है। घटना की सूचना पर परिजन ने डायल 112 की टीम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 346
एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ की टीम ने कहा कि रविवार को भी किशोरी की तलाश की जाएगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
