नवगछिया। गोपालपुर में मंगलवार को 202 लोगों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जानकारी के अनुसार मुखिया के लिए 13, पंचायत समिति के लिए 29, वार्ड सदस्य के लिए 94, सरपंच के लिए 15 व पंच के लिए 51 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर दण्डाधिकारी, अधिकारी सहित कई लोग मौजूद थे।
इस्माईलपुर प्रखंड में मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर 105 लोगों ने नामांकन किया। जानकारी के अनुसार पांच पंचायतों के प्रखंड में पंचायत समिति पद के लिए 6, मुखिया पद के लिए 10, सरपंच पद के लिए 8, ग्राम पंचायत सदस्य के 52 एवं ग्राम पंच के 29 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बुधवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण अधिक उम्मीदवार होने की उम्मीद है।

