मतदान की तैयारियां पूरी

मतदान से पहले मुखिया ने पहुंचाया खाना, पदाधिकारी ने हाथ जोड़कर किया इंकार

गोपालपुर (भागलपुर): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार मतदाताओं और सुरक्षाकर्मियों दोनों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार मतदान अधिक शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण रहा। अधिकांश बूथों पर पोलिंग पार्टियों और सुरक्षाकर्मियों ने अपने स्तर से भोजन और जलपान की व्यवस्था की थी।

गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर मंगलवार को एक अनोखा वाकया सामने आया। मतदान शुरू होने से पहले स्थानीय पंचायत के मुखिया स्वयं पोलिंग पार्टी और सुरक्षाकर्मियों के लिए खाना लेकर पहुंचे। जैसे ही वे पीठासीन पदाधिकारी के पास भोजन देने पहुँचे, पदाधिकारी ने दोनों हाथ जोड़ते हुए कहा — “मुखिया जी, क्षमा करें, हम आपका खाना नहीं खा सकते। हमने अपने स्तर से व्यवस्था कर ली है।”

मुखिया जी ने आग्रह किया कि यह भोजन उनके तरफ़ से स्नेह और आतिथ्य के रूप में है, लेकिन पदाधिकारी अपने निर्णय पर अडिग रहे। इस बीच मुखिया समर्थकों ने ज़ोर देने की कोशिश की, तो मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए मुखिया और उनके समर्थकों को बूथ से बाहर जाने का निर्देश दिया।

मुखिया जी ने स्थिति को समझते हुए शालीनता से खाना वापस ले लिया और बूथ से लौट गए। इस पूरे प्रसंग ने मतदान कर्मियों की निष्पक्षता और ईमानदारी की मिसाल पेश की, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *