नवगछिया: गौशाला में स्थित जगतपतिनाथ महादेव मंदिर में पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पहुंचा दूल्हा पूर्णिया के टिकापट्टी निवासी अमित कुमार व उसकी वंदना देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई युवक की पहली पत्नी की दी गई सूचना पर की है। इस संबंध में भागलपुर अलीगंज निवासी अवधेश कुमार की पुत्री वंदना कुमारी ने नवगछिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जिसमे पहली पत्नी ने पति अमित कुमार, सास वंदना देवी, देवर अंकित कुमार व ननद सुजीता देवी उर्फ गुड़िया देवी को नामजद किया है। दिए आवेदन में वंदना ने बताया है कि 3 जुलाई 2017 को हिंदू रीति रिवाज के साथ उसकी शादी अमित से हुई थी।शादी के कुछ दिन के बाद से ही दहेज को लेकर मुझे प्रताड़ित किया जाने लगा।

दहेज नहीं देने की स्थिति में दूसरी शादी करने की धमकी भी दी जाने लगी। तीन दिन पूर्व पांच जुलाई को सभी ने मिलकर मेरे साथ मारपीट की और केरोसिन तेल छिड़ककर मुझे जलाने का भी प्रयास किया। सुसराल से किसी तरह अपनी जान घर से भागी, नहीं मार ही डालते।

पत्नी बोली-घटना के बाद मायके आ गई, पति की दूसरी शादी की जानकारी मिली, तो पुलिस को बताया
घटना के बाद जब आसपास के लोग जब जुटे तो मुहल्ले के लोगों को कुछ पता न चले सांस मुझे घर लेकर चली गई। पिता को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वह पहुंच गए। इसके बाद मैं पिता के साथ मायके आ गई। वहां से आने के बाद जानकारी मिली कि पति अमित कुमार की शादी नवगछिया के एक मंदिर में कराई जा रही।

इसकी सूचना मैंने नवगछिया पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पकड़ा गया। नवगछिया थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा ने बताया कि उक्त मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवक व उसकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *