नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित नितिश कुमार (नया टोला, शक्तिमोर) ने मुख्य आरोपित राजा कुमार सहित कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और न्याय के लिए दर-दर भटकने की बात कही है।

रविवार को पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में नितिश कुमार ने बताया कि घटना 25 अप्रैल की है। वह अपनी पत्नी को ससुराल से वापस लेकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में राजा कुमार ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई और करीब 15 हजार रुपये नकद व गले से सोने की चेन छीन ली गई।

पीड़ित के अनुसार, इस दौरान नीलम देवी, स्वेता कुमारी, सरिता कुमारी, सौरभ कुमार और संजू कुमारी भी मौके पर मौजूद थे और सभी ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद ही वह किसी तरह बच सके, लेकिन इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

नितिश कुमार का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता नहीं मिली। इसके बाद जब वह रंगरा थाना पहुंचे और आवेदन दिया, तब भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसको लेकर पीड़ित और उसके परिवार में नाराजगी है।

पीड़ित ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, नवगछिया के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन आवेदन मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....