नारायणपुर । सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रखंड के नगरपारा गांव निवासी प्रभु पासवान के चौदह वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार पांच-छः दिन पहले नवोदय चौक पर दुर्घटना में घायल हो गया था।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 160
निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि किशोर नवोदय चौक पर बाइक से दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। लिखित आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
