विक्रमशिला सेतु बंद होने से जलमार्ग बना सहारा, तिनटंगा करारी घाट पर यात्रियों की भीड़

गोपालपुर। विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद होने के कारण भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव के बीच आवाजाही के लिए जलमार्ग ही यात्रियों का प्रमुख सहारा बना हुआ है। लग्न की शुरुआत होते ही यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया है। तिनटंगा करारी गंगा घाट पर गंगा पार करने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जहाज पर सवार होने के लिए लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 565

शादी-विवाह के मौसम में यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण घाट पर आवाजाही का दबाव बढ़ गया है। यात्रियों को गंगा पार कराने के लिए जहाजों का संचालन किया जा रहा है। जहाज पर सवार होने के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहाज के कर्मचारियों, आपदा मित्रों और पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों को सुरक्षित तरीके से जहाज पर बैठाया जा रहा है।

यात्रियों की सुविधा के लिए चलाए जा रहे दो जहाज

जहाज के संचालक कन्हैया मंडल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दो जहाजों का संचालन किया जा रहा है। लग्न के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में लोगों को गंगा पार कराने के लिए व्यवस्था की गई है।

विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद रहने से जलमार्ग पर यात्रियों की निर्भरता बढ़ गई है। खासकर शादी-विवाह के मौसम में लोगों को गंगा पार करने के लिए घाट पर पहुंचना पड़ रहा है। तिनटंगा करारी घाट पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जहाज कर्मचारियों, आपदा मित्रों और पुलिस बल की मौजूदगी में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *