नारायणपुर। बुधवार को बीरबन्ना चौक पर हुई फायरिंग को लेकर भवानीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार के नेतृत्व में प्रखंड के बलहा व चकरामी गांव में छापेमारी की गयी। इस दौरान नामजद प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों में ताड़ी नशापान को लेकर हुए विवाद में दो राउंड फायरिंग की गयी थी। छापेमारी के दौरान देसी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया था। बर्खास्त चौकीदार पुलिस से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा।

