नवगछिया : बिहपुर थाना क्षेत्र के अमरी विशनपुर सहजादपुर पंचायत नदी में नहाने गए नाथनगर स्तिथ गोलदारपट्टी के चार दोस्त अमन भगत, अंकित भगत, छोटू, सिद्धू गंगा स्नान करने गया था। जिसमे की छोटू बाहर ही था। सिद्धू जो कि सुल्तानगंज का रहने वाला है जो डूबते डूबते वहाँ स्तिथ ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।
Total Downloads: 346
वही अमन भगत और अंकित भगत की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से नदी में काफी खोजबीन की गई लेकिन मृतक का कोई अता पता नही चला। वहाँ मौजूद छोटू ने आंखों देखा हाल बताया कि हम पहले स्नान करके निकल गए थे। बाद में तीनों ने बोला कि चलो आगे वाला धार में नहाएंगे।

क्योंकि इसमें गंदा पानी आ रहा है। और तीनों नहाने निकल गया। जैसे ही नहाने गया तभी तीनो का पैर फिशल गया तभी ग्रामीणों ने एक को तो बचा लिए और बांकी दो का कोई पता नही चला। मोके पर नाथनगर पुलिस पहुंच कर बिहपुर थाना को सूचना दे दिया। और बिहपुर पुलिस के आते तक मोके पर मौजूद रहे।

