बिहपुर : सोनवर्षा दोमुही चौक एवं बभनगामा के बीच सोमवार की दोपहर करीब 11बजे चौदह नंबर सड़क पर चूल्हे से निकली चिंगारी ने दस बासा को जलाकर राख दिया। जानकारी के अनुसार मुनिलाल यादव, मोसरी यादव, रामजी यादव, सरूफ यादव, धानो यादव, श्री यादव, विलक्षण यादव आदि का बासा शामिल है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 206
आग लगने की सूचना पर बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पीएसआई बिट्टू कुमार कमल समेत सीओ रोहित कुमार व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गये। वहीं काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बासा में भूसा व अन्य समान जल गया। किसानों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। बासा की जगह सिर्फ चदरा बच गया है।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
