कटिहार| नार्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के निर्देश पर महासचिव भुवन अग्रवाल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर भागलपुर जिले के नवगछिया बाजार के हडिया पट्टी मोहल्ले के किराना व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या में शामिल के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है|
Total Downloads: 166
इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है| बताया जाता है कि किराना व्यवसायी विश्वनाथ गुप्ता का पुत्र 38 वर्षीय विनय अपनी दुकान बंद करने की तयारी कर रहा था और हिसाब-किताब मिला रहा था| उसके साथ कर्मचारी दिलीप विश्वास भी मौजूद था| इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में घुसा और रिवाल्वर को कनपट्टी में सटाकर गोली मार दी|
उन्होंने कहा कि अपराधियों के बुलंद होते हौसले से व्यवसायी वर्ग अपने-आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं| व्यवसायी इस घटना से इतने मर्माहत हैं कि अपने कारोबार को लेकर उन्हें चिंता सताने लगी है| चैम्बर ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक से इस संगीन अपराध को गंभीरता से लेते हुए भागलपुर के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार को सख्त हिदायत देते हुए अविलम्ब अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है| व्यवसायियों में उत्पन्न भय के माहौल को ख़त्म करने के लिए पूरे राज्य में अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की मांग की है|

