नवगछिया । बेखौफ बदमाशों ने रविवार रात साढ़े नौ बजे सरेआम नवगछिया बाजार के हड़ियापट्टी में पूजा सामग्री बेचनेवाले दुकानदार विनय कुमार गुप्ता (38 वर्ष) पिता विश्वनाथ गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि दुकानदार अपने स्टाफ के साथ बैठकर हिसाब कर रहा था। इसी दौरान पीली टीशर्ट और जींस पहने मुंह में गमछा लगाए बदमाश ने आकर उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह आराम से पैदल निकल गया। लोगों ने बताया कि गोली नजदीक जाकर मारी गई थी जिससे घटनास्थल पर ही दुकानदारकी की मौत हो गई। मृतक दुकानदार की गिनती नवगछिया बाजार के बड़े दुकानदारों में होती थी।
Total Downloads: 166
घटना की लोगों ने सूचना नवगछिया पुलिस को दी। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्ल्यू यादव, स्थानीय पार्षद मुन्ना भगत ने दुकानदार को उठाकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीपीओ ओमप्रकाश, नगर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह, अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सूचना पर देर रात गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली और परिजनों को सांत्वना दी।
युवा व्यवसायी की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी और भाई-बहनों के क्रंदन से पूरा बाजार गूंज रहा है। उसे डेढ़ वर्ष का जुड़वां बच्चा है। सीसीटीवी में दिखा नकाबपोश बदनाश घटना के बाद एसडीपीओ ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमें साफ दिख रहा था कि बदमाश नकाब लगाए पैदल आया और दुकानदार को गोली मारकर पैदल ही स्टेशन रोड की चला गया। वहीं लोगों का कहना है कि इस दौरान उसका साथी बाइक पर बाहर खड़ा था। देर रात सूचना पर एसपी प्रेरणा कुमार भी नवगछिया घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि बाजार में दुकानदार की हत्या हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

