खरीक : खरीक प्रखंड के चोरहर स्वास्थ्य उप केंद्र में दवाई नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा और प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप है कि चोरहर स्वास्थ्य उप केंद्र समय से नहीं खुलता है.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरीक द्वारा चोरहर स्वास्थ्य उपकेंद्र को दवाई उपलब्ध कराए जाने के बावजूद भी उप केंद्र में मरीजों को दवाई नहीं मिलती है.

उप केंद्र में प्रतिनियुक्त एएनएम से जब दवाई की मांग की जाती है तो एएनएम साफ इंकार कर जाती हैऔर कहती है कि दबाई नही है कि जहाँ जाना है जाओ दबाई नही मिलेगी. ग्रामीणों का कहना है कि एएनएम कहती है कि चोरहर उप केंद्र में बीते कई सालों से दवाई की आपूर्ति नहीं होती है. इसलिए दवा नहीं मिलती है. ग्रामीणों का आरोप है कि एएनएम पीएचसी द्वारा उपलब्ध दवाई को झोलाछाप डॉक्टर के हाथों बेच देती है. मरीज दवाइयों के लिए तरसते रह जाते हैं लेकिन यह एएनएम को तरस नहीं आता.

ग्रामीणों का आरोप है कि एचएचसी समय से नहीं खुलता है. एसएचसी के सामने प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में भीखो सिंह उपेंद्र मंडल सोनू सिंह बंशीधर मंडल लगन किशोर साह उमेश मंडल मंटू ठाकुर योगेंद्र राय संजय साह मनोज राय आदि मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *