बालिका उच्च विद्यालय में कक्षा दस के एक मनचले छात्र की हरकत पर डांटा तो उसने शिक्षक के घर जाकर अंजाम भुगतने की धमकी दी। एचएम अरूण कुमार राय ने सरपंच से इसकी शिकायत की। इसके बाद आरोपी छात्र को विद्यालय प्रबंध समिति ने स्कूल ने निकाल दिया।

एचएम ने बताया कि तेलघी निवासी मनोज सिंह के 16 वर्षीय पुत्र आकर्ष गुरुवार दोपहर विद्यालय में मौजूद छात्रों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। शिक्षकों द्वारा विरोध करने पर उसने गाली गजौज की।

फिर छुट्‌टी के बाद घर जा रहे छात्रों के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत करने पर परिजन उल्टे मारपीट पर उतारू हो गये। कुछ देर के बाद वह परिजनों के साथ एक शिक्षक के घर जाकर अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। इसी वजह से विद्यालय से निष्कासित कर दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *