नवगछिया : झंडापुर थाना अंतर्गत झंडापुर के पुवारी टोला निवासी इंटर के छात्र के अपहरण का गुरुवार को नवगछिया एसपी ने खुलासा कर दिया। छात्र ने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने अपहरण की साजिश रची थी। नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने गुरुवार को एसडीपीओ ओमप्रकाश और टीम में शामिल अधिकारियों के साथ अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में बताया कि छात्र के अपहरण की सूचना पर एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के तहत घटना के आठ घंटे के भीतर कांड का उद्भेदन किया गया। अपहृत बालक को कटिहार से नवगछिया आने के क्रम में नवगछिया स्टेशन से बरामद किया गया। लापता छात्र ने ने बताया कि वह इंटर का छात्र है।

वह व्यवसाय करना चाहता था। इसके लिए अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर व्यवसाय को लेकर अपने पिता से रुपये की मांग की थी। एसपी ने बताया कि सभी बच्चे इंटर के छात्र हैं। लापता छात्र एडमिट कार्ड लेने के लिए नवगछिया कॉलेज आया हुआ था, वहीं से इन लोगों ने योजना बनायी। लापता छात्र ने अपने मोबाइल से ये रकम मांगी। सभी किशोर हैं इसीलिए तीनों को बाल न्यायालय में प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह में भेजा गया। साथ ही झंडापुर थाना में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस उद्वेदन को लेकर के बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर पवन कुमार झंडापुरी थाना अध्यक्ष विश्व बंधु डीआईओ की टीम अमित कुमार दरोगा अरविंद कुमार एवं एसटीएफ की टीम का मुख्य सहयोग रहा। इस कार्य को लेकर के टीम में सभी शामिल लोगों को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....