नवगछिया : जीबी कॉलेज में छात्र राजद ने शनिवार को कॉलेज परिसर में छात्र संघ चुनाव के दौरान राजद समर्थित प्रत्याशी बंटी कुमार के नाम मे गड़बड़ी को लेकर हड़ताल किया एवं कॉलेज को बंद कराया. इस दौरान छात्र राजद के छात्रों द्वारा छात्र संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव पुनः करने की मांग कर रहे थे. महाविद्यालय में बंद करने के बाद सभी छात्र महाविद्यालय के कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गए.

,, प्राचार्य ने छात्रों को समझा बुझा कर धरना को कराया समाप्त

,, छात्र छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद का चुनाव पुनः करने की कर रहे थे मांग

छात्र राजद के धरना पर बैठने एव महाविद्यालय बंद कराने की जानकारी मिलने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा छात्रों के बीच गए. जहां उन्होंने छात्रों को समझा बुझा कर बिस्किट पानी पिला कर धरना को समाप्त कराया. प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि छात्रों द्वारा छात्र संघ चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद का चुनाव पुनः कराने की मांग की जा रही थी. इस संबंध में बताया गया कि चुनाव की सभी रिपोर्ट विश्व विद्यालय को भेज दी गई है.

विश्व चुनाव के बाद विश्व विद्यालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान छात्रों ने कुछ महाविद्यालय की समस्याओं को भी रखा. महाविद्यालय की जो भी छोटी छोटी समस्याए है. उसे दूर करने का आश्वासन दिया. वहीं छात्र राजद के छात्रों ने कहा कि विश्व विद्यालय चुनाव के बाद अगर इस दिशा में पहल नहीं होता है तो छात्र राजद आंदोलन करेगी. मौके सुकेश कुमार, राहुल कुमार, राजद समर्थित प्रत्याशी बंटी कुमार, हिमांशु कुमार, मणिकांत कुमार सहित अन्य छात्र मौजूद थे.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *