नवगछिया । प्रदेश जदयू के आदेश अनुसार संगठन जिला नवगछिया के जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती के अध्यक्षता में सशक्त बूथ कमेटी की बैठक हुई।

📲 Download Naugachia News App

Total Downloads: 509

इसमें जिला प्रभारी गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र सूरज प्रकाश राय व बिहपुर विधानसभा क्षेत्र शिव प्रकाश गोरोदिया के दिशानिर्देश में प्रत्येक बूथ पर सात सशक्त बूथ कमेटी का गठन कर 28 फरवरी तक जिला पार्टी कार्यालय में सभी प्रखंड अध्यक्ष व नवगछिया नगर अध्यक्ष को जमा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पार्टी के जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, अति पिछड़ा जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहिद रजा, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद इफ्तेखार आलम, वकील पासवान, टुनटुन मंडल, मुकेश कुमार, चितरंजन शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *