नवगछिया : जदयू जिला संगठन के महिला, किसान एवं सहकारिता और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिसमें जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने पायल कुमारी को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने उमाकांत राय को किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

वहीं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी ने अखिलेश सिंह निषाद को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।तीनों नवमनोनीत जिलाध्यक्षों को  सांसद अजय मंडल, विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती, मुख्य जिला प्रवक्ता मिलन सागर, जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, उपाध्यक्ष गुलशन मंडल, अजीत कुमार पटेल, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया,नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज लाल सहित पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *