नवगछिया : जमीन विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने या मरने की सूचना नहीं है। घटना इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के बिचली दियारा में शनिवार की है।
Total Downloads: 179
इस्माइलपुर के किसान प्रकाश मंडल ने बताया कि गंगा पार उसके खेत में लगी मक्के की फसल अपराधी जबरन काट रहे थे। रोका तो मौके पर मौजूद सुधीर मंडल ने अपने दो बेटों रोहित कुमार और मालिक कुमार को फोन कर बुलाया। दोनों हथियार लेकर खेत पर पहुंचे और गोली चलाने लगे। मौके पर मौजूद महिलाओं ने उसे पकड़ लिया।
लेकिन सभी फायरिंग करते हुए भाग गए। प्रकाश का कहना है कि पिता उचित मंडल की मृत्यु से पहले सुधीर मंडल ने उनसे फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी। जबकि यह जमीन ‘मेरे नाम से है। इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

