नवगछिया। जीआरपी थाना क्षेत्र के नवगछिया-कटरिया रेलवे स्टेशन के बीच मदरौनी गांव के समीप जलकर विवाद को लेकर नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार चौधरी दलबल के साथ गुरुवार को करने पहुंचे। जांच के उपरांत जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दी है।

Whatsapp group Join

जिस तरह आवेदन दिया गया है उस तरह से कोई घटना नहीं हुई है लेकिन कुछ घटना हुई है जिसकी जांच के दौरान जानकारी मिली है। इसलिए दोनों पक्षों को अपने-अपने कागजात के साथ बुलाए हैं। जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

इस घटना की जानकारी कटिहार रेल एसपी को भी दी गयी है। मालूम हो कि जलकर विवाद को लेकर सहोरा निवासी दिलों सिंह द्वारा नवगछिया रेल थाना एवं वरीय पदाधिकारी को हथियार के बल पर बंधक बनाकर जबरन जलकर से मछली लूटपाट करने की बात कही गई थी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *