नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के नगरपारा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में हिंदी पखवाड़े का आयोजन शुरू हुआ। सोमवार को प्राचार्य संजय कुमार चौधरी की अगुवाई में दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
डॉ देवेंद्र कुमार सिंह ने आगामी 15 दिनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा देना और आधिकारिक कामकाज में इसके प्रयोग को प्रोत्साहित करना है।
प्राचार्य ने कहा कि सरकारी कामकाज और दैनिक जीवन में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देकर इसे सशक्त बनाना है। छात्र सुदर्शन ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम में शिक्षक अभिमन्यु कुमार, अजीत कुमार, ब्रजेश गुप्ता, कीर्ति एंजेला कुजूर, ज्योति कुमारी, पशुपतिनाथ पांडेय, आर एस राणा, प्रीतम आर्य, रतन कुमार सिंह, अभिषेक झा, नवनीत सुभम, सरीता कुमारी, सत्याशिष प्रधान और रश्मि मरांडी सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

