बिहपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव के मोदी टोला वार्ड-दो निवासी जयकांत मोदी की 35 वर्षीय पत्नी सीता देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महिला ने पारिवारिक कलह के कारण गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।
महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खा लेने के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
महिला के…. जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने स्थानीय लोगों से इस संबंध में जानकारी ली। परिजनों ने बताया की महिला ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उनकी मौत हो गई।


