नवगछिया : जाम के कारण ओवर टेकिंग करने के चक्कर में विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ पर वैभव हॉटल के सामने भागलपुर की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो कर सेलून में जा घुसा. इस घटना में सेलून में हजामत करा रहे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.
Total Downloads: 170
घायल लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से आनन फानन में इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज भागलपुर भेजा गया. घायल बिहपुर के झंडापुर निवासी चुन्ना खान, सेलून संचालक गरैया निवासी ब्रजेश ठाकुर, हजामत करवा रहे

गरैया निवासी धारो मंडल और चमकलाल मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. घटना के तुरंत बाद मौके से चालक और खलासी भागने में सफल रहा. जबकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. मामले की प्राथमिकी परवत्ता थाने में दर्ज की गयी है.

