नवगछिया : नवगछिया पिछले एक सप्ताह से विक्रमशिला पुल पहुंच पथ एवं नवगछिया एन एच 31 पर जाम लगे रहने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही है. ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आईजी भागलपुर सुनील मानसिंह खोपरे ने नवगछिया एसपी निधि रानी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए है. नवगछिया पुलिस लाइन के निरीक्षण के बाद आईजी भागलपुर सुनील मान सिंह खोपरे ने बताया कि जाम की समस्या के समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार पहल किया जा रहा है.
Total Downloads: 185
,, भागलपुर एसएसपी एवं नवगछिया एसपी की संयुक्त बैठक आज
,, जाम से निजात को लेकर बनाई जाएगी रणनीति
उन्होंने कहा कि जाम पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी. जाम पर नियंत्रण पाने को लेकर भागलपुर एसएसपी एवं नवगछिया एसपी को आवश्यक निर्देश दिए गए है. गुरुवार को दोनों पदाधिकारी संयुक्त रुप से बैठक कर जाम पर नियंत्रण हो इस दिशा में पहल कर जाम की स्थिति को नियंत्रित करना सुनिश्चित करेंगे. पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति के बाद काफी हद तक जाम की समस्या का समाधान होगा.

,, नवगछिया से भागलपुर जाने में लग रहे थे छह घंटे
जाम के कारण यात्रियों को पिछले दो दिनों से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. नवगछिया से भागलपुर जाने में यात्रियों को छह घंटे से भी अधिक समय लग जा रहे थे. बुधवार को रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा भागलपुर में होने के कारण बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पुल पहुंच पथ पर जाम में फंसे हुए थे. ग्रुप डी की परीक्षा देने जा रही निशा भारती ने बताया कि उनकी परीक्षा 2 बजे से आरंभ होगी.
वह सुबह 8 बजे घर से परीक्षा देने के लिए निकली है. 12 बजे हैं अभी तक हम लोग जहान्वी चौक पहुंच पाए है. उन्होंने बताया कि हम लोगों को जाम की जानकारी थी इसलिए हम लोग सुबह ही घर से निकल गए ताकि पैदल भी परीक्षा केंद्र तक पहुंचा जा सके. जाम में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी जाम में फंसे हुए थे. जाम लगे रहने के कारण परीक्षार्थी पैदल ही पुल पार कर रहे थे.

