नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के मिल्की गांव में इंटरमीडिएट परीक्षा में 464 अंक लाकर जिला टॉपर बनी सादिया खातून को सोमवार को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बहुजन समता सेना के संस्थापक अजय रविदास के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
Total Downloads: 189
कार्यक्रम में सादिया खातून और उनके पिता मोहम्मद इजहार आलम को अंगवस्त्र एवं बाबा साहब के नाम अंकित पेन देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सादिया की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अजय रविदास ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि सादिया की सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा है और इससे क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।

