नवगछिया। भागलपुर जिला परिषद के अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने शनिवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, दवा वितरण काउंटर सहित स्वच्छता व्यवस्था का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में कई गंभीर कमियां सामने आईं। इनमें चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की अनुपलब्धता, आवश्यक दवाओं की कमी, साफ-सफाई की बदहाल स्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में भारी अव्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए जिला परिषद अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों एवं अस्पताल प्रबंधन से जवाब-तलब किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी खामियों को तत्काल दूर किया जाए, क्योंकि आम जनता के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विपिन मंडल ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुधार नहीं किया गया, तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर पूरे मामले को सिविल सर्जन भागलपुर एवं अन्य सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा, ताकि अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में शीघ्र और स्थायी सुधार सुनिश्चित किया जा सके।


📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *