भागलपुर जीरोमाइल से नवगछिया जीरोमाइल तक की सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए पथ निर्माण विभाग ने राशि मंजूर की है। विक्रमशिला सेतु को छोड़कर सात किमी के निर्माण के लिए 8 करोड़ 82 लाख 98 हजार 500 रुपये की स्वीकृति मिली है। विभाग के संयुक्त सचिव ने यह जानकारी कोषागार पदाधिकारी को ईमेल द्वारा दी है।
Total Downloads: 168
राशि निकालने का अधिकार एनएच के कार्यपालक अभियंता को दिया गया है। यह राशि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित दौरे को देखते हुए जल्द जारी की गई है। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि निविदा की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाएगी, और निविदा अंतिम होने पर निर्माण कार्य शुरू होगा।
राशि का उपयोग वन लेनिंग वर्क और पॉट पैचिंग के लिए किया जाएगा, जिसके बाद सड़क पर अलकतरा की एक परत डाली जाएगी। डीपीआर के लिए काम के आदेश गुरुग्राम की वीकेएस कंसल्टेंसी को दिए गए हैं, और पूरी प्रक्रिया में करीब डेढ़ साल लगेगा।

