नवगछिया : दिल्ली में आयोजित 67वीं में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में नवगछिया के श्रेयांश ने कांस्य पदक जीता है। शनिवार को श्रेयांश अपने घर पहुंचे। इसके बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार, सभापति के प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डबलू यादव ने उन्हें सम्मानित किया।
Total Downloads: 170
कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि यह नवगछिया और बिहार के लिए गर्व की बात है। प्रेम सागर ने कहा कि नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर श्रेयांश ने बिहार का नाम रोशन किया है।
उन्होंने श्रेयांश को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में खेलकूद को बढ़ावा मिलेगा, ताकि बच्चे खेलकूद में अपना भविष्य संवार सकें। मौके पर श्रेयांश के पिता अजय कुमार भी मौजूद थे। वहीं श्रेयांश ने कहा कि ओलंपिक में पदक हासिल करना मेरा सपना है। खेल उनका पैशन है। पढ़ाई के साथ-साथ वह खेल पर भी शुरू से ही फोकस रखते थे।

