नवगछिया:  नई पुलिस लाइन परिसर में मासिक अपराध गोष्ठी मंगलवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया एसपी एसपी प्रेरणा कुमार ने की। एसपी ने जेल से छूटे अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। कहा, ऐसे अपराधियों को थाने में हाजिरी के लिए बुलाया जाए। गुंडा पंजी में नए अपराधियों के नाम जोड़े जाएं। सभी थानों को वारंट और इश्तेहार का निष्पादन समय पर करने को कहा गया। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पुलिस की निगरानी बनी रहे, ताकि कोई आपराधिक वारदात न हो।

सीसीए 3 और सीसीए 12 के तहत चिन्हित अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो। अपराध गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश, मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार सुमन, यातायात डीएसपी सहित सभी थाना अध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर शामिल हुए।

एसपी ने शराब और हथियार बरामदगी को लेकर छापेमारी तेज करने का निर्देश दिया गया। लंबित अनुसंधानों की भी समीक्षा की गई। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 112 से लेकर थाना स्तर तक की पुलिस को गश्ती बढ़ाने को कहा गया। नवगछिया में यातायात थाना शुरू होने और यातायात डीएसपी की नियुक्ति के बाद प्राथमिकियों की समीक्षा की गई।

एसपी ने सड़क पर गश्ती बढ़ाने और सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा कहा। मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर कुमार बृजेश, पवन कुमार, इस्माइलपुर थाना अध्यक्ष धीरज कुमार, गोपालपुर थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, नवगछिया नगर थाना अध्यक्ष रविशंकर सिंह, रंगरा थाना अध्यक्ष सहित अन्य थाना की पुलिस मौजूद रही।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....