नवगछिया:  रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अजीत कुमार की 5 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी की सांप काटने से मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है। जब लक्ष्मी अपनी दादी के साथ खेत में मूंग तोड़ रही थी तभी उसके पैर में सांप काट लिया। तुरंत ही परिजन लक्ष्मी को लेकर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने पहले टिटनेस की सूई दी और उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। पर परिजन प्राइवेट क्लीनिक बच्ची को ले गए मगर वहां डॉक्टर नहीं होने के कारण वापस अनुमंडल अस्पताल आ गए।

इस दौरान बच्ची की मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने वहां जमकर हंगामा किया। लक्ष्मी के परिजनों का आरोप था कि डॉक्टर ने इलाज के नाम पर पांच हजार लिए और फिर मायागंज रेफर कर दिया। जबकि डॉक्टर चाहता तो बच्ची बच जाती। आरोप लगाया कि समुचित इलाज नहीं होने के कारण बच्ची की जान गई। घटना के तुरंत बाद डॉक्टर फरार हो गए। परिजन और उग्र हो गए। उपाधीक्षक और मैनेजर को फोन लगाया पर किसी ने फोन नहीं उठाया।

परिजनों ने सीएस से की मामले की शिकायत परिजन ने भागलपुर सिविल सर्जन को फोन कर जानकारी दी। उनके आश्वासन के बाद भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। इधर नवगछिया और रंगरा की पुलिस पहुंची। नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ बबलू यादव भी पहुंचे। डब्लू यादव ने ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर विनय कुमार को बुलवाया। उन्होंने डॉक्टर से पूछा कि सांप काटने के मरीज को भागलपुर रेफर किस आधार पर किया गया। मामले में डॉ. विनय कुमार ने कहा कि पेशेंट के आने के बाद सर्प दंश का सिमटम नहीं लग रहा था। प्राथमिक उपचार किया, फिर मायागंज रेफर किया गया। मगर परिजन प्राइवेट अस्पताल चले गए। इसके बाद वापस लौटे तो बच्ची की मौत हो गई थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....